कोलंबो। श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके एनजीओ ओसिरलिया सवियाओ के बैंक अकाउंट से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया।
रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाले आयोग के अधिकारियों ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी को कोलंबो के पोल्हेंगोडा में उनके घर से गिरफ्तार किया। 73 वर्षीय शिरंथी सोमवार को ही सिंगापुर से इलाज कराकर लौटी थीं। उसी सुबह, उनके वकीलों ने पुलिस के फाइनेंशियल क्राइम्स डिवीजन द्वारा उनकी गिरफ्तारी को रोकने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि फाइनेंशियल क्राइम्स डिवीजन ने मंगलवार को उन्हें 13 अक्टूबर को उनके सामने पेश होने के लिए कहा था।
शिरंथी राजपक्षे पर क्या आरोप?
जांच आयोग के अनुसार, उन्हें इन आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया कि उन्होंने एक सरकारी बैंक से 10 मिलियन श्रीलंकाई रूपए लिए और उस पैसे का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करके पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट और भ्रष्टाचार से जुड़े कानूनों का उल्लंघन किया।







