फिल्म ‘मातृभूमि’ सलमान खान की एक बहुप्रतिक्षित फिल्म है। फिल्म की रिलीज डेट पहले अप्रैल थी मगर फिर स्थगित हो गई। फिल्म को चर्चा भी तेज हो गई है।
फिल्म ‘मातृभूमि’ का लगभग 90 फीसदी काम हो चुका है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक मातृभूमि अभी भी पोस्ट-प्रोडक्शन में है और फिल्म का फाइनल कट अभी तक सीबीएफसी (CBFC) को सर्टिफिकेशन के लिए जमा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि ‘रवि बस्रूर (संगीतकार) फिलहाल ऑक्टेविया स्टूडियो में संगीत पर काम कर रहे हैं और निर्माता अभी तक फाइनल कट पर नहीं पहुंचे हैं। फिल्म में जो बदलाव मांगे जा रहे हैं, उन्हें शामिल किया जा रहा है। अंतिम संस्करण को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।’
सीबीएफसी जाएगी फिल्म : इसके साथ ही रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के सूत्र बताया कि अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म अंतिम बदलावों के बाद ही सीबीएफसी को भेजी जाएगी। रिलीज की तारीख के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा कि अंतिम संस्करण तैयार होने और प्रमाणीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही निर्माता रिलीज की योजना बनाएंगे।
फिल्म ‘मातृभूमि’ के बारे में
- सलमान खान अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है।
- सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है।
- इसमें चित्रांगदा सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है।
- पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवां’ था। मगर फिर इसे बदल कर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया।







