Home » U19 World Cup 2026 : इन 16 टीमों पर लगी मुहर, पहली बार USA की भी एंट्री
खेल

U19 World Cup 2026 : इन 16 टीमों पर लगी मुहर, पहली बार USA की भी एंट्री

जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है और इस टूर्नामेंट के लिए अमेरिका की टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। अमेरिका की टीम अगले साल होने वाले आईसीसी U19 वर्ल्ड कप के लिए एंट्री करने वाली 16वीं और आखिरी टीम है।

अमेरिका क्रिकेट टीम ने जॉर्जिया के राइडल में खेले गए डबल राउंड-रॉबिन क्वालीफायर में कनाडा, बरमूडा और अर्जेंटीना को हराकर एक मैच बाकी रहते ही बड़े टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अमेरिका ने कनाडा के खिलाफ 65 रनों से जीत दर्ज करते हुए दमदार शुरुआत की थी। इसके बाद उसने बरमूडा और अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। फिर अमेरिका के गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए ‘रिटर्न’ चरण में बरमूडा और अर्जेंटीना को हराकर 10 अंक हासिल किए जो विश्व कप में उनकी जगह पक्की करने के लिए काफी थे।

डबल राउंड-रॉबिन क्वालीफायर में अमेरिका के लिए अमरिंदर सिंह गिल ने कमाल का प्रदर्शन किया है और उन्होंने तीन पारियों में कुल 199 रन बनाए हैं। वहीं अंश राय और साहिर भाटिया की स्पिन गेंदबाजी जोड़ी ने सात-सात विकेट लिए।

U19 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 16 टीमों ने मारी एंट्री- साउथ अफ्रीका में हुए 2024 एडीशन की टॉप 10 टीमों ने फुल मेंबर होस्ट जिम्बाब्वे के साथ 2026 के टूर्नामेंट के लिए स्वतः ही क्वालीफाई कर लिया है। बची हुई पांच टीम रीजनल क्वालीफायर से तय हुईं। जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने स्वत: क्वालीफाई किया जबकि अमेरिका, तंजानिया, अफगानिस्तान, जापान और स्कॉटलैंड रीजनल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से एंट्री मारी है।

Search

Archives