एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने अपने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार का एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम में शामिल नहीं किया है। वहीं इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट में सलमान अली आगा पाकिस्तान की अगुवाई करेंगे।
एशिया कप में ओमान से होगा पाकिस्तान का पहला मुकाबला- एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम 29 अगस्त से 7 सितंबर तक UAE में ट्राई सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान के अलावा ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान और यूएई हिस्सा लेगी। इस ट्राई सीरीज में भी पाकिस्तान इसी टीम के साथ खेलेगी। वहीं एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ मैच के साथ करेगी। इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान का सामना भारत से होगा। फैंस बेसब्री से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। वहीं 17 सितंबर को पाकिस्तान और UAE के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये तीनों मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड- सलमान अली आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मुकीम, सैम अयूब और सलमान मिर्जा







