Home » दैनिक राशिफल 01 December 2025
धर्म

दैनिक राशिफल 01 December 2025

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Daily Horoscope 01-12-2025

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 
इच्छित सूचना की प्राप्ति हो सकती है। संपर्क संचार का दायरा बड़ा होगा। साहस पराक्रम को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण आर्थिक मामले गति लेंगे। आलस्य का त्याग करें। संवाद एवं सहकारिता बढ़ाएंगे। वाणिज्य व्यापार में प्रभावी बने रहेंगे। बंधुजनों से संबंध मजबूत बनाए रखेंगे। चहुंओर अनुकूल वातावरण रहेगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। परिजनों से सामंजस्य बनाए रखेंगे। सुख सौख्य साझा करेंगे। कारोबारी यात्रा के अवसर बनेंगे। आस्था बढ़ेगी। सबको साथ लेकर चलेंगे।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
परिस्थितियों के अनुरूप कार्य व्यापार बनाए रहेंगे। घर परिवार में आनंद का माहौल बना रहेगा। भव्यता और साज सज्जा पर जोर बना रहेगा। मेहमानों का आगमन होगा। जीवन स्तर संवरेगा। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुकूलन बढ़त पर रहेगा। पुण्यकार्यों से जुड़ेंगे। साख में वृद्धि होगी। कार्याें को गति देंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी व्यवहार आकर्षक रहेंगे। सभी प्रभावित होंगे। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। मान सम्मान बेहतर बना रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
रचनात्मकता पर जोर बल बना रहेगा। सकारात्मक परिणामों से प्रसन्नता बनी रहेगी। अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। दीर्घकालिक योजनाएं आगे बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत संबंध बेहतर होंगे। कार्य व्यापार में सहजता रहेगी। वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। आधुनिक कार्य व्यापार में रुचि बढ़ेगी।नवीन मामले पक्ष में बनेंगे। सौदे समझौते गति लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। परिवार का साथ सहयोग रहेगा। जिम्मेदारी निभाएंगे। सक्रियता से जगह बनाएंगे। सृजनशीलता बढे़गी। लंबित कार्यों को गति देंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
खर्च निवेश के प्रयास गति पाएंगे। न्यायिक विषयों में धैर्य दिखाएंगे। रिश्तों में सुधार का प्रयास रखेंगे। वैदेशिक मामलों में सक्रियता आएगी। खानपान को बेहतर बनाए रखेंगे। योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे कामकाज विस्तार के मामले गति लेंगे। खर्च पर नियंत्रण कठिन रहेगा। वाणिज्यिक विषयों में सजगता बनाए रहें। अनुबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं। नीति नियम मानें। साथी सहयोगी होंगे। विपक्ष से सतर्क रहें। बजट बनाकर चलेंंगे। आवश्यक कार्यों समय पर करने का प्रयास होगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक प्रयत्नों को गति देंगे। विविध उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। वाणिज्यिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रयास बनाए रखेंगे। चहुंओर सफलता के संकेत हैं। सकारात्मकता से विभिन्न विषयों में तेजी लाएंगे। प्रबंधन पक्ष में रहेगा। लाभ और व्यापार बढ़ा हुआ रहेगा। सहकर्मियों का समर्थन सहयोग पाएंगे। वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे। उत्साहपूर्वक आगे बढ़ेंगे। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। पैतृक विषय पक्ष में रहेंगे। रीति नीति पर अमल रखेंगे। तर्कशील बने रहेंगे। लाभ बढ़ेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रबंधन बेहतर बना रहेगा। कला कौशल के साथ आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक कार्यों को बल मिलेगा। योग्यता प्रदर्शन संवरेगा। अवसर का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण यात्राओं और चर्चाओं में शामिल होंगे। सभी का सहयोग बनाए रखेंगे। करियर कारोबार अच्छा रहेगा। जिम्मेदारी निभाएंगे। संपर्क संवाद बढ़ाएंगे । बड़प्पन से काम लेंगे। धैर्य बना रहेगा। पेशेवर संबंध संवरेंगे। शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। कर्म व प्रबंधन का संयोग सकारात्मकता बढ़ाएगा। इच्छित सफलताएं प्राप्त होंगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। बड़ी सोच रखेंगे। भाग्यबल मजबूत होगा। दीर्घकालिक योजनाओं में बेहतर रहेंगे। दान धर्म व पुण्यार्जन बढ़ाएंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि बनी रहेगी। सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। संपर्कां का लाभ उठाएंगे। आस्था भक्ति बढ़ाएंगे। संबंधियों से तालमेल रहेगा। अनुभवियों से सलाह लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे। अनुशासन रखेंगे। निंरतरता पर ध्यान देंगे। बड़प्पन रखेंगे। व्यक्तिगत गतिविधियां बढेंगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आवश्यक कार्यों में ढिलाई व लापरवाही से बचें। कामकाजी सफलता सामान्य रहेगी। ठगों एवं अपरिचितों से दूर रहें। स्वास्थ्य प्रभावित बना रह सकता है । लक्ष्य से समझौता नहीं करें लोगों का विश्वास जीतें। सहयोग की भावना रखें। रुटीन पर फोकस बढ़ाएं। तैयारी पर ध्यान दें। भेंटवार्ता के लिए समय लें। चर्चा संवाद मेंं सजग रहेंगे। अनुशासन बनाए रखेंगे। कार्य व्यापार में जिम्मेदारियों को निभाएंगे। धैर्य से कार्य करेंगे। व्यवस्थागत प्रयासों में सतर्क रहेंगे। वाणी व्यवहार सरल रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
उद्योग व्यापार एवं नेतृत्व के प्रयासों को बल मिलेगा। लाभ सुधार पर बना रहेगा। जोखिम के कार्यों को टालेंगे। खानपान सात्विक रखेंगे। साझा कार्यों में तेजी दिखाएंगे। करीबी उपलब्धि पाने में सफल सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। सामूहिक कार्यों में सक्रियता आएगी। भूमि भवन के मामलों में गति आएगी। विभिन्न प्रयास संवरेंगे। करीबी सतर्कता बढ़ाएंगे। व्यवस्था पर जोर देंगे। विपक्ष को अवसर नहीं देंगे। लापरवाही से बचेंगे। फोकस बनाए रखेंगे। बड़ी सोच रखें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आवश्यक कार्यों में स्पष्टता और सक्रियता रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पेशेवर प्रदर्शन में आगे रहेंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। लेनदेन मेंं सावधानी बरतें। वार्ताएं सफल होंगी। आत्मविश्वास और आस्था रखेंगे। नियम अनुशासन पर जोर रखें। कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी। निजी विषयों में रुचि लेंगे। जिम्मेदारों का सहयोग मिलेगा। कला कौशल से जगह बनाए रखेंगे। मितभाषी बने रहें। विपक्ष के प्रति सजगता बढ़ाएं। परिश्रम से परिणाम पाएंगे। उत्साह बनाए रखेंगे। विवाद से बचें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास बनाए रखेंगे। चहुंओर शुभता का संचार बना रहेगा। महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनेंगे। रचनात्मकता बनाए रहेंगे। जीत का भाव बना रहेगा। करीबियों के संग भ्रमण के मौके बनेंगे। बड़ों की सलाह बनाए रखेंगे। व्यवस्थित व अनुशासित रहेंगे। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। भेंटवार्ता में स्पष्ट रहेंगे। कार्यों में सक्रियता दिखाएंगे। सुलह सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे।सभी क्षेत्रो में अच्छा करेंगे। करियर व्यापार में सफलता पाएंगे। प्रिय से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घर परिवार में अपनों से बड़प्पन बनाए रहें। निजी संबंधों में स्वार्थ संकीर्णता से बचें। प्रबंधन में शुभता का संचार बनाए रखेंगे। पेशेवर वार्ता में स्पष्ट रहेंगे। आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा। घरेलु विषयों में रुचि बनी रहेगी। घर परिवार में उर्जा उत्साह रखेंगे। सुख सौख्य रहेगा। महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राथमिकता में साझा करें। चर्चा संवाद दोपहर तक अधिक प्रभावी रहेंगे। सुख सुविधाओं पर फोकस रखेंगे। सहनशीलता बढ़ाएंगे। जिद अहंकार से बचें। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं। सलाह पर ध्यान दें।

Search

Archives