Home » श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आज से
देश

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आज से

जम्मू-कश्मीर। जम्मू श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार से अग्रिम पंजीकरण शुरू हो जाएगा। देशभर में नामित पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 556 शाखाओं में पंजीकरण कराया जा सकेगा। ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप पर उपलब्ध रहेगी।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक पंजीकरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा और बालटाल व पहलगाम रूट से यात्रा के लिए दैनिक कोटा निर्धारित होगा। 13 से 70 वर्ष की आयु के श्रद्धालु यात्रा के लिए पात्र होंगे। छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। पंजीकरण आधार-आधारित बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाएगा और परमिट ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को अधिकृत चिकित्सा संस्थानों की ओर से जारी वैध स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करना होगा। यात्रा परमिट में चयनित मार्ग और यात्रा की तिथि का उल्लेख होगा।

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार से ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत हो जाएगी। शहर में आठ स्थानों पर यात्रा के लिए पंजीकरण लोग करा सकेंगे। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए बैंक शाखाओं में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जम्मू शहर में जेके बैंक की बख्शी नगर रेजीडेंसी रोड, अखनूर रोड और गांधी नगर गोल मार्केट, छन्नी हिम्मत शाखा में। एसबीआई की हरी मार्केट शाखा में।

Search

Archives