Home » होटल के सामने खड़ी स्कॉर्पियो पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा

होटल के सामने खड़ी स्कॉर्पियो पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र में गणेश इन होटल के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन का शीशा देर रात एक युवक द्वारा पत्थर मारकर तोड़े जाने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना रात करीब 12 बजे की है और घटनास्थल सीएसईबी चौकी से लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों में युवक की पहचान साहिल त्रिपाठी के रूप में की जा रही है तथा उसे एक राजनीतिक परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि वाहन पर कुछ लोग होटल आए हुए थे इसके बाद होटल से वापस जाने निकले तो उनकी गाड़ी का कांच टूटा हुआ था पत्थर अंदर था उन्हें अंदेशा हुआ कि इस आसामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है तब उसने जाकर पुलिस से शिकायत की।

Search

Archives