Home » राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के आतिथ्य में ऑक्सीजोन अशोक वाटिका का लोकार्पण 29 को
कोरबा छत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के आतिथ्य में ऑक्सीजोन अशोक वाटिका का लोकार्पण 29 को

कोरबा। नव निर्मित ऑक्सीजोन अशोक वाटिका उद्यान का लोकार्पण कार्यक्रम 29 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को सायं 5.00 बजे संपन्न होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं वाणिज्यिक कर (पंजीयन तथा मुद्रांक) विभाग छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल उपस्थित होंगे। राजस्व मंत्री के हाथों जिले वासियों को उद्यान/ऑक्सीजोन की सौगात मिलेगी।
कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर ज्योत्सना डॉ. चरणदास महंत सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा उपस्थित रहेंगी। अध्यक्षता राजकिशोर प्रसाद महापौर नगर पालिक निगम कोरबा करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में श्याम सुन्दर सोनी सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा, मेयर इन काउन्सिल सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेन की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

Search

Archives