Home » आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया वार्षिक निरीक्षण, अच्छी पुलिसिंग पर दिया जोर
कोरबा

आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया वार्षिक निरीक्षण, अच्छी पुलिसिंग पर दिया जोर

कोरबा। बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग वार्षिक निरीक्षण के तहत कोरबा पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना-चौकियों का दौरा कर कानून व्यवस्था की स्थिति, अभिलेखों के रखरखाव और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए और आम जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाया जाए।

आईजी ने जन दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। श्री गर्ग ने कहा कि हमारे विभाग से लोगों की काफी उम्मीदें होती हैं इसलिए हमारा कार्य व्यवहार और संस्कृति कुछ ऐसी होगी जिससे एक अच्छा संदेश जाए और लोग इसे याद करें। इस दौरान एसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी सहित कोतवाली, सिविल लाइन, बालकोनगर, कुसमुंडा, कटघोरा, दर्री और अन्य थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है।

Search