कोरबा । एसईसीएल कुसमुंडा खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। नीलकंठ साकार जीवी कंपनी के दो डंपर डंप स्लाइड होने के कारण नीचे गिर गए। हालांकि, इस घटना में दोनों ड्राइवर बाल-बाल बच गए।
खदान में हुई इस दुर्घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली बड़ी संख्या में कर्मचारी और खदान के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां उस निजी कंपनी के कर्मचारियों ने सुरक्षा के प्रति बरती जा रही लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की खदान प्रबंधन और निजी कंपनी की सेफ्टी को लेकर लापरवाही पर कई बार कर्मचारियों और श्रमिक नेताओं ने ध्यान आकृष्ट किया है, किंतु ध्यान नहीं दिया जाता जिसके कारण कई बार इस तरह की दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं।







