Home » सर्वमंगला मंदिर के पास कोयला लोड ट्रेलर पलटा: गार्डन में जा घुसा, राहगीरों की बची जान
कोरबा छत्तीसगढ़

सर्वमंगला मंदिर के पास कोयला लोड ट्रेलर पलटा: गार्डन में जा घुसा, राहगीरों की बची जान

कोरबा। बुधवार की देर रात सर्वमंगला मंदिर के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और समीप ही गार्डन में जा घुसा और पलट गया। ट्रेलर में कोयला लोड था। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि मौके से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को अस्पताल भेजा गया। शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है।

Search

Archives