Home » कोरबा-चांपा मार्ग पर गौमाता चौक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा • छत्तीसगढ़

कोरबा-चांपा मार्ग पर गौमाता चौक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा। कोरबा-चांपा मार्ग पर गौमाता चौराहे के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मृतक की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है।

फिलहाल मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अन्य जानकारियां जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।