कोरबा। कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। समर्पण और लगन से किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। इस कथन को बांकीमोंगरा की दो बेटियों ने सिद्ध कर दिखाया है। नगर पालिका बांकीमोंगरा के वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत आने वाले ग्राम भठोरा सरईपाली में गुरुवार रात उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।
गाँव की दो होनहार बेटी कु. निशा विंध्यराज (पुत्री स्व. प्यारे लाल विंध्यराज) और कु. सुशीला विंध्यराज (पुत्री लाहोरन विंध्यराज) का पुलिस उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में व्याप्त है। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न के साथ दोनों नव-नियुक्त अधिकारियों का अभिनंदन किया । उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि निशा और सुशीला ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे गाँव और जिले का नाम रोशन किया है । यह सफलता क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी ।
ग्रमीणों ने बताया कि एक ही गांव एक परिवार के दो बेटियों ने मान सम्मान बढ़ाया । यह एक गांव के लिए एक विशेष पल है । खास बात तो यह है कि बेटी कु. निशा विंध्यराज के स्व. प्यारे लाल विंध्यराज एक किसान और गरीब परिवार से है पिता नही होने के बाद भी उसने मा और परिवार के सहयोग से पढ़ लिखकर आज कामयाब हुई। वही कु. सुशीला विंध्यराज पिता लाहोरन विंध्यराज एक गरीब किसान है उसके बावजूद भी पढ़ाई लिखाई में ध्यान देते हुए आज इस स्थान पर पहुंची है । इससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है। दोनों को गांव में श्रीफल और साल देकर सम्मानित किया गया। सभी ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।







