Home » शव लेकर रायगढ़ जा रही एम्बुलेंस वाहन पलटी, चार लोग बाल-बाल बचे
कोरबा

शव लेकर रायगढ़ जा रही एम्बुलेंस वाहन पलटी, चार लोग बाल-बाल बचे

कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी अस्पताल से एक युवक की शव लेकर एम्बुलेंस कोरबा से रायगढ़ जिले के छाल जा रहा था। इस दौरान रजगामार रोड स्थित आमाडांड गांव के करीब  मुख्य मार्ग पर एम्बुलेंस सड़क हादसे का शिकार हो।गई।

हादसे के बाद वहां आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और किसी तरह अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। वाहन में चार लोग सवार से थे जो बाल-बाल बच गए। सभी को हल्की चोटें आई है।  वहीं शव वाहन के अंदर ही दब गया।

देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और किसी तरह एंबुलेंस को सीधा किया गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस का चालक शराब के नशे में धुत था। तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होने से पलट गया।

Search