Home » आईईडी ब्लास्ट होने से नक्सली समर्थक की मौत, सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने किया गया था प्लांट
झारखंड

आईईडी ब्लास्ट होने से नक्सली समर्थक की मौत, सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने किया गया था प्लांट

झारखंड/जमशेदपुर। आईईडी ब्लास्ट होने से एक नक्सली समर्थक के मारे जाने की खबर सामने आई है। इसमें नक्सली समर्थक अर्जुन सुरीन की मौत हुई है।

दरअसल सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए कोल्हान जंगल के टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा आईईडी प्लांट किया गया था। नक्सली समर्थक अर्जुन सुरीन नक्सलियों से मिलकर लौट रहा था। इसी दौरान वह आईईडी की जद में आ गया।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के राजबासा का अर्जुन सुरीन नक्सली समर्थक था।

वह वनग्राम राजाबासा में रहकर नक्सलियों को विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराता था। तीन दिन पूर्व वह हुसीपी नक्सलियों से मिलने के लिए गया था। वहां से वापस लौटते समय वह आईईडी की जद में आ गया और उसकी मौत हो गई।
एसपी ने यह भी बताया कि आईईडी की जद में आए नक्सली समर्थक अर्जुन सुरीन का आपराधिक इतिहास रहा है। वह टोंटो थाना के दो कांडों में शामिल रहा है।

Search

Archives