Home » भारी बारिश में गिरा मकान का लेंटर, मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत
हरियाणा

भारी बारिश में गिरा मकान का लेंटर, मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत

कुरुक्षेत्र। जिले के लाडवा कस्बे के गांव बडोंदी में लगातार बारिश के चलते एक मकान का लेंटर गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे का पता उस समय चला, जब मंगलवार सुबह उनका बेटा चाय लेकर कमरे में पहुंचा। उसने देखा कि पूरा लेंटर गिरा हुआ है और उसके माता-पिता मलबे के नीचे दबे हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में लगातार बारिश के कारण खेत की ओर बनी पिछली दीवार धंसने से हादसा सामने आया है।

Search