एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में राखी सावंत का नाम आते ही लोगों को कुछ अलग और चटपटा देखने को मिल जाता है। वह अपने बयानों और अनोखे अंदाज की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर राखी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं।
दरअसल, इस वीडियो में राखी सावंत दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में वरमाला भी दिखाई दे रही है। उन्हें इस अंदाज में देखकर कई लोगों को लगा कि शायद वह एक बार फिर शादी करने जा रही हैं। वीडियो सामने आते ही लोगों की नजरें उसी पर टिक गईं और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
गोल्डन साड़ी में राखी का दुल्हन लुक
वीडियो में राखी गोल्डन रंग की साड़ी पहने हुए हैं और उनका हेयरस्टाइल भी काफी अलग नजर आ रहा है। उनके बालों को लाल गुलाब से सजाया गया है, जो पूरे लुक को और खास बना रहा है। ड्रेसिंग सेंस से लेकर मेकअप तक, उनका पूरा स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, फिलहाल शादी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स
राखी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “मोहतरमा साल में कितनी बार दुल्हन बनती हैं?” तो किसी ने कहा, “ये तो एआई वाली दुल्हन लग रही है.” वहीं कुछ लोगों ने उनके लुक को डरावना भी बताया।
पहले भी दो बार कर चुकी हैं शादी
अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो राखी सावंत दो बार शादी कर चुकी हैं। साल 2019 में उन्होंने रितेश सिंह से शादी की थी, लेकिन 2022 में दोनों अलग हो गए। दोनों ‘बिग बॉस 15’ में भी साथ नजर आए थे। इसके बाद 2022 में उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी 2023 में टूट गया। राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।







