Home » मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने की बैन की मांग
मनोरंजन

मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने की बैन की मांग

बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मायावती ने ब्राह्मण समाज के अपमान का आरोप लगाते हुए केंद्र से बैन की मांग की है। लखनऊ पुलिस ने फिल्म के डायरेक्टर और टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की लखनऊ से एक फिल्म को लेकर विवाद तेजी से सुर्खियों में आ गया है। ‘घूसखोर पंडत’ नाम की फिल्म को लेकर सियासी माहौल भी गर्म हो गया है। बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस फिल्म पर सख्त आपत्ति जताते हुए इसे तुरंत बैन करने की मांग की है।

मायावती ने ये लिखा

मायावती ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि बीते कुछ समय से ‘पंडत’ शब्द को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उसे घूसखोरी जैसे आरोपों से जोड़कर दिखाया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं और यह पूरे समाज के सम्मान पर चोट करने जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी नाराजगी है और उनकी पार्टी भी इसका कड़ा विरोध करती है। मायावती ने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसी जातिसूचक फिल्म पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए।

डायरेक्टर और टीम के खिलाफ एफआईआर

उधर, इस मामले में लखनऊ पुलिस ने भी कदम उठाया है. हजरतगंज कोतवाली में फिल्म के डायरेक्टर और उनकी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि फिल्म के जरिए एक विशेष जाति का अपमान किया गया और समाज में तनाव फैलाने की कोशिश की गई।

Search