Home » हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, महज 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
मनोरंजन हरियाणा

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, महज 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

पंचकूला। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह मात्र 30 वर्ष की थीं। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित आवास पर वह चक्कर आने से गिर गई, जिससे उनके हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गाजियाबाद में किया गया अंतिम संस्कार

बुधवार सुबह गाजियाबाद में ही दिव्यांका का अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद घड़ी में हरियाणा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े प्रोड्यूसर जीतू और कलाकार विकास समेत कई करीबी उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। बता दें कि दिव्यांका सिरोही हरियाणवी इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा थीं।

Search

Archives