Home » इजरायल का ईरान में डबल अटैक, IRGC के इंटेलिजेंस चीफ के बाद असगर बाघेरी को किया ढेर
दिल्ली-एनसीआर

इजरायल का ईरान में डबल अटैक, IRGC के इंटेलिजेंस चीफ के बाद असगर बाघेरी को किया ढेर

 नई दिल्ली। इजरायल ने सोमवार को ईरान को दोहरा झटका दिया है। इजरायली हमले में ईरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के इंटेलिजेंस प्रमुख माजिद खादेमी को मार गिराया है। माजिद खादेमी IRGC के सबसे वरिष्ठ कमांडरों में एक थे और उन्होंने कई वर्षों व्यापक अनुभव था।

इजरायल डिफेंस फोर्स के मुताबिक, “खादेमी ने दुनिया भर में आतंकवादी हमलों को बढ़ावा देने का काम किया और शासन द्वारा आंतरिक विरोध प्रदर्शनों को दबाने के प्रयासों के तहत ईरानी नागरिकों पर नजर रखने के लिए भी वे ही जिम्मेदार थे।”

आईडीएफ ने एक्स पर पोस्ट कर बताया उन्होंने कुद्स फोर्स की स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट के कमांडर असगर बाघेरी को मार गिराया है। इजरायल के मुताबिक, हाल ही के वर्षों में बाघेरी ने इजरायल और दुनिया भर में कई हमले करवाए थे।

इजरायल डिफेंस फोर्स के मुताबिक, असगर बाघेरी ने सीरिया-इजरायल सीमा पर IDF सैनिकों को निशाना बनाने वाले ऑपरेशंस की खुद कमान संभाली थी।

Search

Archives