Home » पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की अचानक खराब हुई तबियत, दिल्ली एम्स में हुए भर्ती
दिल्ली-एनसीआर

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की अचानक खराब हुई तबियत, दिल्ली एम्स में हुए भर्ती

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को आज राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। एम्स के डॉक्टरों ने इस बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पिछले सप्ताह दो बार बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया है।

वॉशरूम में हो गए थे बेहोश

अधिकारियों ने बताया कि 10 जनवरी को धनखड़ को ‘वॉशरूम’ में दो बार बेहोशी का दौरा पड़ा था। आज उन्हें एम्स ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें जांच के लिए भर्ती करने की सलाह दी। अब यहां उनके एमआरआई समेत अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे।

पहले भी कई बार हो चुका है ऐसा

धनखड़ पहले भी कई बार बेहोश हो चुके हैं, जिनमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली की घटनाएं शामिल हैं जहां वह उपराष्ट्रपति के रूप में सार्वजनिक कार्यक्रमों में गए थे। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Search

Archives