Home » दोस्तों संग पार्टी कर रहा युवक संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से नीचे गिरा, अस्पताल में तोड़ा दम
दिल्ली-एनसीआर

दोस्तों संग पार्टी कर रहा युवक संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से नीचे गिरा, अस्पताल में तोड़ा दम

बाहरी दिल्ली। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक इमारत की तीसरी मंजिल पर दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा एक युवक संदिग्ध हालात में नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोस्तों ने उस छत से धक्का देकर गिरा दिया। जबकि पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में छत से युवक के गिराने का कोई सबूत नहीं मिले है।

इस मामले में पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतक की पहचान 25 वर्षीय भविष्य के रूप में हुई है। जो एक मार्केटिंग कंपनी में नौकरी करता था।

Search

Archives