Home » शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म… फिर अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लेकमेल, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म… फिर अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लेकमेल, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों पर जीरो टालरेंस नीति के तहत की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम झलमला निवासी सूरज कुमार सोनी 33 वर्ष ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सीपत में आरोपी के खिलाफ धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला संबंधित अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Search

Archives