Home » कोरबा में सनसनीखेज घटना : कार सवार लोगों ने किया युवक का अपहरण
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा में सनसनीखेज घटना : कार सवार लोगों ने किया युवक का अपहरण

कोरबा। जिले में एक युवक के कथित अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती कोरबा निवासी विजय सिंधी नामक युवक को बीती रात कुछ अज्ञात लोग जबरन कार में बैठाकर ले गए।

सूत्रों के मुताबिक विजय सिंधी पहले पुरानी बस्ती स्थित भंडारी चौक में रहता था। बताया जा रहा है कि उसने कई लोगों से पैसे लिए थे और दबाव बढ़ने पर वह रायगढ़ चला गया था। कुछ दिन बाद वह वापस कोरबा लौटा, लेकिन पुरानी बस्ती में न रहकर बालको क्षेत्र में रहने लगा था।

बताया जा रहा है कि घटना की रात करीब आधा दर्जन लोग चार पहिया वाहन में पहुंचे और विजय को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना को कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने भी देखा, जिन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मामले की सूचना मिलते ही बालको पुलिस सक्रिय हुई और प्रत्यक्षदर्शियों को साथ लेकर पुरानी बस्ती पहुंची। यहां पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटाई। प्रत्यक्षदर्शी युवतियों ने पुलिस को बताया कि कई लोग मिलकर युवक को जबरन उठाकर ले जा रहे थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपहृत युवक की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश या लेन-देन विवाद की आशंका भी जताई जा रही है।

Search

Archives