Home » सड़क़ हादसे में बालिका की मौत पर लोगों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
छत्तीसगढ़

सड़क़ हादसे में बालिका की मौत पर लोगों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

जांजगीर। सक्ती जिले के फगुरम थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर से 8 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने भदरी चौक के पास बच्ची का शव सडक़ पर रखकर खरसिया-डभरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

हादसे में रिद्धिमा निराला पिता दानेश्वर निराला निवासी सारसकेला की मौत हो गई। बच्ची सड़क़ के पास खड़ी थी, तभी फगुरम निवासी अप्पू की क्रेटा कार क्रमांक सीजी बीडी 8433 लेकर चालक शत्रुघन यादव पहुंचा। उसने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सारसकेला और फगुरम के करीब 150 से अधिक ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव सड़क़ पर रखकर रास्ता पूरी तरह बाधित कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर 30 से अधिक हाइवा, बस और चार पहिया वाहन फंस गए।

वाहन मालिक के घर पर किया पथरावः

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सड़क़ तक सीमित नहीं रहा। ग्रामीणों ने क्रेटा मालिक अप्पू अग्रवाल के फगुरम स्थित घर का घेराव कर पथराव किया। मौके का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कार की छत पर चढक़र उसके शीशे तोड़ते दिख रहा है।

Search

Archives