Home » झाड़ियों में मिली सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर

झाड़ियों में मिली सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। एक अज्ञात युवक की सड़ी गली लाश बरामद हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना कोनी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र में गुरूघासीदास यूनिवर्सिटी के कुलपति बंगला रोड में बिरकोना जाने वाले रास्ते में सड़क से 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई है। इसकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि लाश 7 से 8 दिन पुरानी है। कोनी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया है। अज्ञात शव के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Search

Archives