Home » बैग दुकान व फैक्ट्री में लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
बिलासपुर

बैग दुकान व फैक्ट्री में लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा तैबा चौक के अंसारी बैग की दुकान और फैक्ट्री में आग लग गई। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बैग की दुकान, तीसरी मंजिल पर गोदाम और बीच के फ्लोर पर दुकान मालिक का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज होने से आग भड़क उठी, जो तेजी से दुकान और फैक्ट्री तक फैल गई। आग की लपटें और धुएं के गुबार ने आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Search

Archives