Home » ट्रेलर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर

ट्रेलर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।  थाना सीपत पुलिस ने ट्रेलर चोरी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर ट्रेलर को बरामद कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी किरन कुमार सोनझरा थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी संजय अग्रवाल ट्रांसपोर्ट बिलासपुर में ड्रायवरी का काम करता है जो दिनांक 17.08.2025 को कोरबा से ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएफ 6744 में कोयला लोड कर गतौरा कोलवासरी जा रहा था।  करीब 02.30 बजे नवाडीह चौक सीपत के पास पहुंचा ही था कि नीला स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीपी 6188 में सवार दो व्यक्ति, स्कूटी को बीच रोड पर खड़ी कर ट्रेलर को रोक दिये जिससे प्रार्थी डरकर हेल्फर साईड का दरवाजा खोलकर भाग गया है। सुबह करीब 5 बजे नवाडीह चौक जाकर देखा तो उक्त ट्रेरल नही था।
ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएफ 6744 कीमती करीब 40 लाख रू को नीला स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीपी 6188 में सवार दो व्यक्ति चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जिस पर अज्ञात आरोपी को तत्काल धर-पकड़ करने की दिशा निर्देश पर थाना सीपत द्वारा टीम तैयार कर दो अज्ञात स्कूटी चालक का पतासाजी किया गया। दुर्गेश उर्फ निक्कू वर्मा का होना पता चला जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो दिनांक घटना को राज कुमार निर्मलकर के साथ मिलकर रात्रि में चोरी करना स्वीकार किया एवं आरोपी दुर्गेश वर्मा द्वारा ट्रेलर को चोरी कर ले जाते समय सीपत चौक के चबुतरा एवं मोहन गोस्वामी के घर के दिवार को एक्सीडेंट कर दिया गया है, जिससे चबुतरा एवं दीवाल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने दोनों आरोपी दुर्गेश उर्फ निक्कू वर्मा पिता स्व राजेंद्र वर्मा  23 साल निवासी नवाडीह भुंजीपारा सीपत  व  राज कुमार निर्मलकर पिता रमेश निर्मलकर 19 साल निवासी नवाडीह चौक सीपत  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

Search

Archives