Home » कमरे में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, हत्या का आरोप, पुलिस हिरासत में पति
बिहार

कमरे में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, हत्या का आरोप, पुलिस हिरासत में पति

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के हरपुर नया टोला में मंगलवार की सुबह एक नवविवाहिता का उनके ही कमरे में फंदे से लटकता हुआ शव देखकर स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करने के साथ ही शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

नवविवाहिता एक माह की गर्भवती भी थी, वहीं नवविवाहिता की मौत के बाद उनके मायके के लोगों ने हत्या का आरोप भी लगाया। जिसके बाद पुलिस ने नवविवाहिता के पति को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हकाम गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद की पुत्री आरती देवी की शादी बीते 22 मई 2025 को हरपुर नया टोला निवासी मनीष पटेल के साथ हुई थी। शादी के बाद आरती देवी एक माह की गर्भवती भी थी। घर में किसी प्रकार को कोई विवाद नहीं होने के कारण सभी लोग मंगलवार को अपने अपने काम के लिए निकल गए।

पति मनीष पटेल भी प्राईवेट नौकरी करते है। वहीं भी कूरियर बांटने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकल गए। इस दौरान उनकी पत्नी नवविवाहिता आरती देवी ने अपने कमरे में सोने की बात कह चली गई। करीब एक घंटे बाद जब सास की नजर पड़ी तो देखा कि वह फंदे से लटक रही है। जिसके बाद आनन फानन में नीचे उतरा गया, लेकिन तबतक नवविवाहिता की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलन के बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची साथ ही नगर थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिए।

घटना के बाद मायके के लोगों ने नवविवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद पुलिस उनके पति मनीष पटेल को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

Search

Archives