Home » बीजेपी विधायक बाल-बाल बचेः एनएच पर आगे चल रही पिकअप से टकराई गाड़ी, 5 लोग थे सवार
बिहार

बीजेपी विधायक बाल-बाल बचेः एनएच पर आगे चल रही पिकअप से टकराई गाड़ी, 5 लोग थे सवार

हाजीपुर। हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच-22 काजीपुर थाना क्षेत्र के धोवघटी में मधुबनी जिले के राजनगर सुरक्षित विधानसभा सीट से विधायक सुजीत कुमार पासवान की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें विधायक समेत पांच लोग बाल-बाल बच गए।

मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार विधायक अपने दो अंगरक्षक एक सहयोगी के साथ मधुबनी से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान धोवघटी के निकट वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक की गाड़ी आगे चल रही एक पिकअप वाहन से पीछे से टकरा गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया था, जिसके कारण यह टक्कर हुई।

दुर्घटना के बाद पिकअप वैन चालक मौके से फरार हो गया। विधायक सुजीत कुमार पासवान सुरक्षित हैं और घटना के बाद पटना के लिए रवाना हो गए।

घटना के संबंध में विधायक के बॉडीगार्ड निरंजन कुमार ने बताया कि मधुबनी से विधान परिषद विधायक जा रहे थे, तभी काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच 22 पर धोवघट्टी के पास आगे से चलती पिकअप अचानक से ब्रेक ले लिया था, जिसके कारण पिकअप से कार टकरा गई है। जिसमें चालक को हल्की चोट आई है। विधायक बाल-बाल बच गए हैं और वे पटना चले गए हैं।

Search

Archives