Home » ज्ञान बिंदु डायरेक्टर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में गोली मारकर हत्या, खान सर कोचिंग से जुड़ा है मामला
बिहार

ज्ञान बिंदु डायरेक्टर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में गोली मारकर हत्या, खान सर कोचिंग से जुड़ा है मामला

पटना। मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए बवाल मामले से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। प्रारंभ‍िक जानकारी के अनुसार मामले में फरार चल रहे ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस बीच घटना के बाद बवाल की आशंका को देखते हुए पीरबहोर और कदमकुआं में भारी संख्या पुलिस बल को तैनात किया गया है।

सूत्रों की मानें तो खान सर की कोचिंग पर हुए बवाल के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान प्रिंस यादव गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भाग गया था और वहां एक गेस्ट हाउस में छिपकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसी गेस्ट हाउस में उसे गोली मारी गई। घटना की खबर से सनसनी फैल गई है। इधर, मुसल्लहपुर हाट में खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए बवाल मामले में रौशन आनंद पहले से जेल में बंद हैं।

बताया जाता है कि 2021 में भी खान सर के कोचिंग पर हमले का आरोप प्रि‍ंस यादव पर था। घटना की सूचना मिलते ही स्‍वजन रवाना हो गए हैं। कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद और उसके बाद हुए हंगामे ने पटना में काफी चर्चा बटोरी थी। अब प्रिंस यादव की हत्या के बाद यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

सुपौल के रहने वाले थे प्र‍िंस यादव  :  पुलिस सूत्रों का कहना है कि नेपाल में हुई हत्या की परिस्थितियों, वहां उसकी मौजूदगी और संपर्कों की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है। बता दें कि 2 जून की रात हुए बवाल के मामले में रौशन आनंद एवं उनके दो सहयोग‍ियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।  इस मामले में खान ग्‍लोबल स्‍टडीज के डायरेक्‍टर फैजल खान उर्फ खान सर को भी आरोपित किया गया है। दो गार्ड भी जेल में हैं।

Search

Archives