Home » NEET परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र बेचकर ठगी : गिरोह के चार शातिर दबोचे गए, अब तक 5 गिरफ्तार
बिहार

NEET परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र बेचकर ठगी : गिरोह के चार शातिर दबोचे गए, अब तक 5 गिरफ्तार

बिहार। NEET परीक्षा को लेकर मचे देशव्यापी शोर के बीच बिहार की मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक बहुत बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने टेलीग्राम के माध्यम से नीट परीक्षा का फर्जी प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर छात्रों और अभिभावकों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के 4 और सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे सिंडिकेट में अब तक कुल 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

चॉकलेट फैक्ट्री के पास किराए के मकान से चल रहा था खेल :  यह पूरा खेल सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से संचालित हो रहा था। बीते 2 मई 2026 को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि बालूघाट वार्ड नंबर-17 स्थित चॉकलेट फैक्ट्री के पास एक किराए के मकान में कुछ लोग फर्जी प्रश्न पत्र तैयार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने छापेमारी की, तो मौके से मुख्य आरोपी मनीष झा को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त उसके पास से 4 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप बरामद हुआ था। इस मामले  के बाद एफआईआर दर्द कर उसे उसे सिकंदरपुर जेल में भेज दिया गया

मामले की गंभीरता और नीट परीक्षा से जुड़े संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक  मुजफ्फरपुर के निर्देश पर एक विशेष टीम(एसआईटी) का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक कर रहे थे, जिसमें जिला आसूचना इकाई और सिकंदरपुर पुलिस की टीम भी शामिल थी। तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर इस टीम ने लगातार तफ्तीश जारी रखी और गिरोह के 4 और शातिरों को दबोच लिया। इस मामले में अब तक 5 शातिरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस पूछताछ  से जो खुलासा हुआ है, वो बेहद चौंकाने वाला है। ये आरोपी टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से नीट परीक्षार्थियों और उनके माता-पिता को निशाना बनाते थे। उन्हें यह झांसा दिया जाता था कि उनके पास नीट का असली प्रश्न पत्र उपलब्ध है। भरोसा जीतने के बाद, वे ऑनलाइन स्कैनर या सीधे बैंक खातों के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे। ठगी की गई यह पूरी रकम पहले गिरफ्तार हो चुके सरगना मनीष झा तक पहुंचाई जाती थी।

पूरे गिरोह को किया गया गिरफ्तार :  एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नीट परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार करने वाले गिरोह का मुख्य अभियुक्त मनीष झा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गे गया था। इसी क्रम में एसआईटी का जांच लगातार जारी था। जांच के क्रम में चार अन्य अभियुक्तों को भी पकड़ लिया गया  है। पकड़े गए शातिरों में हर्ष (थाना – नगर), अमन कुमार (थाना – नगर), कन्हैया कुमार उर्फ मानव (थाना – नगर) और हर्ष कनोडिया (थाना – सिकंदरपुर) शामिल हैं। इनके विरुद्ध जो भी साक्ष्य आए हैं उनकी जांच कर रहे हैं।

Search

Archives