बैजनाथपुर (सहरसा)। थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत के धमसेना गांव में ज्ञान बिंदु जीएस अकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव के दाह संस्कार के बाद पीड़ित परिवार से मिलने और शोक संवेदना प्रकट करने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है।
इसी क्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू ने मंगलवार को धमसेना पहुंचकर रौशन आनंद के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी।
उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि यह खान फ्रॉड शिक्षक है। यह उत्तर प्रदेश से बिहार में ठगने के लिए आया है। उन्होंने आगे कहा कि रौशन आनंद शिक्षा देने का काम करता है। पटना में हुई फायरिंग मामले की भी गिरफ्तारी व अच्छे से जांच होनी चाहिए। प्रिंस की संदिग्ध मौत पर उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है। इसमें बड़ी साजिश की आशंका है।







