Home » होटल रिसेप्शनिस्ट ने सपा नेता को पहले हुस्न के जाल में फंसाया, फिर लाखों ठगे, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

होटल रिसेप्शनिस्ट ने सपा नेता को पहले हुस्न के जाल में फंसाया, फिर लाखों ठगे, मुकदमा दर्ज

आगरा। मैनपुरी निवासी युवती यमुना किनारा स्थित एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती है। युवक होटल में अक्सर खाना खाने आता था। इसी दौरान पूर्व सपा नेता से युवती ने दोस्ती की और घूमने फिरने के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया। युवक को ब्लैकमेल कर युवती अब तक साढ़े 6 लाख 77 हजार रुपये ठग चुकी है। ताजगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

सैयां के रहने वाले युवक का आरोप है कि वो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वो अक्सर परिवार और दोस्तों के साथ यमुना किनारा स्थित होटल में खाना खाने जाते रहते थे। वहां रिसेप्शन पर काम करने वाली मैनपुरी की महिला को उनके आर्थिक रूप से ठीक होने की जानकारी मिल गई। अक्सर वो खाने के ऑर्डर लेने के दौरान बात करने आती थी। बहाने से फोन नंबर लेकर संदेश भेजना शुरू कर दिया।

दोस्ती कर साथ घूमने के लिए निकली

महिला ने दोस्ती कर साथ घूमने के लिए कहा। कई जगह उनके खर्च पर घूमने गई। चोरी छिपे गलत अवस्था में होने के वीडियो बना लिए। इसके बाद निजी आवश्यकता बता कर रुपयों की मांग की। मना करने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। पीड़ित प्रतिष्ठित परिवार से हैं। समाज में बदनामी के भय से ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से उसने 5.27 लाख रुपये ले लिए।

नकद और ऑनलाइन रुपये लिए

युवक का आरोप है कि इसके बाद 17 फरवरी 2024 को उसने एक लाख रुपये नकद और 50 हजार यूपीआई आईडी से ले लिए। कुल 6.77 लाख रुपये ठगने के बाद और मांग कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ताजगंज शिकायत जसवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

कई लोगों को बना चुकी है अपना शिकार

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि महिला मैनपुरी के भोगांव की है। उसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि इससे पूर्व वो कई लोगों को अपना निशाना बना चुकी है। दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज करा चुकी है।

पहले भी की थी शिकायत

पीड़ित युवक समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। महिला की शिकायत के बाद उसे पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जा चुका है। युवक अभी भी समाजवादी पार्टी का नेता होने का दावा करता है।

Search

Archives