Home » ब्रेकिंग न्यूज : घंटाघर में काम्पलेक्स की छत से युवक ने लगाई छलांग, गले को ब्लेड से काटा
छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज : घंटाघर में काम्पलेक्स की छत से युवक ने लगाई छलांग, गले को ब्लेड से काटा

कोरबा। सिविल लाईन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। घंटाघर स्थित काम्पलेक्स से छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले ब्लेड से अपना गला रेता फिर तीन मंजिला ईमारत से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही वह खून से लथपथ हो गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही संजीवनी 108 मौके पर पहुंची। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। आखिर युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह पूछताछ के बाद ही सामने आएगा।

Search

Archives