Home » राजू होटल के सामने दुकान में लगी भीषण आग, आग की लपटें देख मची अफरा तफरी
छत्तीसगढ़

राजू होटल के सामने दुकान में लगी भीषण आग, आग की लपटें देख मची अफरा तफरी

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजू होटल के सामने दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। दुकान में काम करने वाले कर्मचारी बाहर भागने लगे। लोगों ने इसकी सूचना सीएसईबी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। यह आगजनी की घटना किस कारण हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना में काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगी है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी पुलिस दल बल के साथ मौके पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Search

Archives