रतनपुर। ग्राम चपोरा के पास सुबह एक अंनियंत्रित ईको कार सड़क किनारे पुल से टकरा गई। हादसे में कार सवार पत्नी की मौत हो गई, जबकि कार चला रहे पति घायल हो गया। घायल पति को रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे गौरेला से ईको कार क्रमांक सीजी 04 पीडी 7591 में सवार होकर पति पत्नी सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम धनिया आ रहे थे। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में कार सवार पत्नी योगिता मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे पति अजय मिश्रा घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं पति को इलाज के लिए रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







