कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाखोखरा गांव में एक छह वर्षीय बच्ची को करैत सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कुछ देर के लिए परिजनों को लगा कि मौसमी कीड़ा ने काटा होगा, लेकिन लक्षण सांप के काटने के नजर आए। तत्काल उसे कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। उसकी हालत बिगड़ रही थी डॉक्टर ने तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अस्पताल पहुंचते ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।







