Home » हाईवे पर सड़क के बीचोंबीच दो माह से खड़ी है हाइवा, किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका
कोरबा छत्तीसगढ़

हाईवे पर सड़क के बीचोंबीच दो माह से खड़ी है हाइवा, किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका

कोरबा। कोरबा-चांपा हाइवे पर उरगा के पास एक राखड़ लोड हाइवा लगभग दो माह से सड़क़ के बीचोबीच खड़ी है, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है, वहीं किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। इस ओर न तो यातायात पुलिस ध्यान दे रही है न ही उक्त हाइवा को मार्ग से हटाने के लिए उसका मालिक ही प्रयास कर रहा है। क्षेत्र के लोगों ने इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि हाइवा को तत्काल हटाने के लिए कार्यवाही की जाए।

Search

Archives