Home » अभी-अभी की खबर: बिलासपुर-पाली हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, सवार घायल
छत्तीसगढ़

अभी-अभी की खबर: बिलासपुर-पाली हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, सवार घायल

कोरबा। शनिवार की दोपहर एक एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिलासपुर‘-पाली मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार हादसे में कार सवार महिला पुरूष घायल हुए हैं। कार पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को किसी तरह कार से बाहर निकाला गया है। राहगीरों की मदद से कार को सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क किनारे कार सवार महिला घायल अवस्था में बैठी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों को चोट भी आई है। नीले रंग की कार का नंबर उपलब्ध नहीं हो सका है। इस मार्ग में तेज रफ्तार की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। इस ओर ध्यान प्रशासन को देने की आवश्यकता है।

Search

Archives