Home » आदिवासी छात्रा का 4 साल तक दैहिक शोषण, मुस्लिम युवक ने बहन के साथ मिलकर लिया झांसे में
छत्तीसगढ़

आदिवासी छात्रा का 4 साल तक दैहिक शोषण, मुस्लिम युवक ने बहन के साथ मिलकर लिया झांसे में

प्रेग्नेंट होने पर कराया अबार्सन

अंबिकापुर। सरगुजा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक आदिवासी छात्रा के साथ मुस्लिम युवक ने चार सालों तक रेप किया। वह प्रेग्नेंट हो गई तो युवक ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसका अबार्सन करा दिया। युवती की शिकायत के मुताबिक, युवक ने शादी का झांसा दिया था, बाद में उसे दूसरी धर्म की बताकर शादी से इनकार कर दिया।

जुलाई 2022 से 2026 तक करता रहा दैहिक शोषण

पुलिस में पीड़िता की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक, सरगुजा के ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए 2021 में अंबिकापुर आई। उसकी पहचान खैरबार निवासी एजाज अहमद से हो गई। एजाज ने लड़की को शादी का झांसा दिया। जुलाई 2022 से 2026 तक लड़की का दैहिक शोषण किया। युवती उसके साथ 7 माह लिव इन रिलेशन में भी रही।

बहन के साथ मिलकर लिया झांसे में

इसी बीच अगस्त 2025 में आदिवसी युवती प्रेग्नेंट हो गई। युवक को पता चला तो उसने अपनी बहन फरहा सबा के साथ उसके कमरे में पहुंचकर जबरदस्ती अबार्सन की दवा खिला दी। युवती के मना करने पर युवक की बहन फरहा सबा ने परिवारवालों को बोलकर दोनों की शादी कराने का झांसा दिया। उसकी समझाइश पर युवती अबार्सन के लिए तैयार हो गई।

शराब पीकर जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश

पीड़िता छात्रा ने बताया कि, एजाज अहमद ने शादी के लिए कहने पर विवाद किया और उसे दूसरे धर्म की बताकर शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने कहा है कि, अभी भी एजाज कई बार शराब पीकर उसके कमरे में आ जाता है और जबरदस्ती करने की कोशिश करता है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने धारा 69 बीएनएस का अपराध दर्ज किया है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है।

Search

Archives