Home » सीजी ब्रेकिंग: गरियाबंद में लगातार दूसरा भूकंप का झटका, इलाके में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़

सीजी ब्रेकिंग: गरियाबंद में लगातार दूसरा भूकंप का झटका, इलाके में दहशत का माहौल

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। आज दोपहर लगभग 2.20 बजे धरती हल्की कांपी, जिसके बाद ग्रामीणों में भय फैल गया और कई लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों में जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार, पिछले 36 घंटों के भीतर यह तीसरी बार है, जब इस क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले बीती रात करीब 7.20 बजे भी धरती कांपी थी। वहीं एक दिन पहले आए झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 0.7 दर्ज की गई थी, जो बेहद हल्की श्रेणी में आती है।

हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बार-बार हो रही इस भूगर्भीय गतिविधि से लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार झटकों के कारण वे डरे हुए हैं और कई लोग रात के समय घरों से बाहर ही समय बिता रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में विशेष रूप से भय का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Search

Archives