Home » SRH के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर IPL ने लिया बड़ा एक्शन, मैच फीस का 25 फीसदी लगा जुर्माना
खेल

SRH के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर IPL ने लिया बड़ा एक्शन, मैच फीस का 25 फीसदी लगा जुर्माना

अभिषेक शर्मा इस वक्त आईपीएल में अपना जलवा दिखा रहे हैं। गुरुवार को जब सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर के बीच मैच खेला गया तो ओ​पनिंग करते हुए अभिषेक ने एक तेजतर्रार पारी खेली। हालांकि इससे पहले कि वे अपना अर्धशतक पूरा कर पाते, उन्हें आउट होकर जाना पड़ा। वरुण चक्रवर्ती ने उनका कैच पकड़ा, हालांकि इसको लेकर लगातार चर्चा हो रही है कि ये सही कैच था या नहीं। इस बीच अभिषेक शर्मा ने इस पर नाराजगी जताई थी, इसलिए उन पर एक्शन लिया गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया गया है, वहीं मैच फीस से 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। अभिषेक शर्मा ने केकेआर के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए 21 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में 48 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के आए थे। उनका प्रदर्शन को लाजवाब रहा, लेकिन आउट होने के बाद जब वे बाहर जा रहे थे, तब अभिषेक ने कुछ ऐसा किया, जो नियमों के अनुसार गलत माना गया। आईपीएल की ओर से ये तो नहीं बताया गया है कि अभिषेक ने क्या गलत किया, लेकिन पता चला है कि उन्होंने आर्टिकल 2.3 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया, जो मैच के दौरान गंदी बातें कहने से जुड़ा है।

मैच फीस से काट ली जाएगी 25 फीसदी की रकम :  IPL की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है किSRH के अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25 परसेंट जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं KKR के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान IPL कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है। इसका मतलब साफ है कि अभिषेक को अपनी टीम की ओर से एक मैच के लिए जो मैच फीस मिलती है, उसका एक चौथाई हिस्सा काट दिया जाएगा।

Search