Home » अभिषेक शर्मा ने पूरा किया खास शतक, SRH के लिए IPL में ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी
खेल

अभिषेक शर्मा ने पूरा किया खास शतक, SRH के लिए IPL में ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 226 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद को इस मुकाबले में ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की लेकिन दोनों ही बल्लेबाज अपनी फिफ्टी पूरी करने में कामयाब नहीं हो सके। अभिषेक शर्मा इस मैच में 48 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे लेकिन एक खास शतक पूरा करने में जरूर कामयाब रहे।

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • डेविड वॉर्नर – 143 छक्के
  • अभिषेक शर्मा – 101 छक्के
  • हेनरिक क्लासेन – 90 छक्के
  • केन विलियमसन – 64 छक्के
  • ट्रैविस हेड – 50 छक्के

अभिषेक शर्मा का ऐसा रहा है आईपीएल में अब तक रिकॉर्ड :  वर्ल्ड क्रिकेट में अपने आक्रामक खेल से सभी को प्रभावित करने वाले अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में डेब्यू साल 2018 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से किया था, लेकिन एक सीजन के बाद ही उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया और उसके बाद से वह सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वाड का हिस्सा बने हुए हैं। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में अब तक 79 मैचों में खेलते हुए 27.11 के औसत से कुल 1871 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतकीय और 9 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है जबकि अभिषेक अब तक आईपीएल में 106 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं।

Search

Archives