Home » मणिपुर में फिर तनाव : कुकी उग्रवादियों ने सेना पर की फायरिंग
देश

मणिपुर में फिर तनाव : कुकी उग्रवादियों ने सेना पर की फायरिंग

बिष्णुपुर। मणिपुर के बिष्णुपुर में देर रात सेना और संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के बीच करीब 30 मिनट तक मुठभेड़ हुई, जब उग्रवादियों ने सेना पोस्ट पर फायरिंग की। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में भारतीय सेना और उग्रवादियों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी करीब 30 मिनट तक चली। बताया गया कि रात करीब 11.40 बजे संदिग्ध सशस्त्र कुकी उग्रवादियों ने फौलजांग/गोतोल इलाके से फौगाकचाओ आवांग लेइकाई स्थित भारतीय सेना के पोस्ट पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में और सीआरपीएफ की 58वीं बटालियन, जो उस क्षेत्र में तैनात थी, ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई। गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद, सेना, सीआरपीएफ, पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।

यह अभियान उस क्षेत्र में केंद्रित है, जहां गोलीबारी हुई थी और साथ ही आस-पास के पहाड़ी इलाकों में भी चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और आसपास के पहाड़ी इलाकों में अपने अभियान जारी रखेंगे। अधिकारियों ने नागरिकों से किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाने का आग्रह किया है।

Search

Archives