Home » सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
दिल्ली-एनसीआर देश

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11ः15 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल पहुंचने पर शुरुआती जांच के बाद उन्हें तुरंत इंटेंसिव केयर पर भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

चिकित्सकों की टीम की निगरानी में हैं सोनिया गांधी

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सोनिया गांधी अस्पताल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उन्हें आब्जरवेशन में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन ने संकेत दिया है कि उनकी स्थिति को लेकर बुधवार सुबह विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा सकता है।

Search

Archives