Home » Asia Cup Rising Star 2026: भारतीय महिला टीम का दमदार प्रदर्शन, इंडिया A ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में मारी एंट्री
खेल

Asia Cup Rising Star 2026: भारतीय महिला टीम का दमदार प्रदर्शन, इंडिया A ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में मारी एंट्री

थाईलैंड के बैंकॉक में इन दिनों वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन को सेमीफाइनल मुकाबले में भी बरकरार रखा है और फाइनल में एंट्री मारी है।

टीम इंडिया का सामना सेमीफाइनल श्रीलंका की महिला टीम से हुआ, जहां भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में मुकाबले को अपने नाम किया। सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई। इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 5 विकेट से मात दी।

Search

Archives