Home » हार्दिक पांड्या के प्यार में डूबी माहिका शर्मा : लिखा खास संदेश, हार्दिक को बताया साल का सबसे बेहतरीन तोहफा
खेल

हार्दिक पांड्या के प्यार में डूबी माहिका शर्मा : लिखा खास संदेश, हार्दिक को बताया साल का सबसे बेहतरीन तोहफा

 नई दिल्ली। भारत के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वे अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ अकसर नजर आते हैं। 19 फरवरी को माहिका ने अपना 25वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर हार्दिक ने एक खास पोस्ट कर उनका दिन बना दिया था। पांड्या ने उन्हें अपनी राजकुमारी बताया था। इसके बाद अब माहिका शर्मा ने भी दिल जीत लेने वाला जवाब दिया है।

माहिका ने भी खास अंदाज में जवाब देते हुए हार्दिक को साल का सबसे बेहतरीन तोहफा बताया। ये कपल पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर काफी वायरल है। हाल ही में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में मुकाबला खेला था। उस मैच के दौरान कोलंबो में भी माहिका और हार्दिक साथ में नजर आए थे। श्रीलंका में साथ रहना भी चर्चा का विषय रहा था। अब माहिका का प्यारा सा जवाब वायरल हो रहा है।

हार्दिक पांड्या ने शेयर किया था वीडियो :  हार्दिक ने माहिका के 25वें जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो साझा करते हुए हार्दिक ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी राजकुमारी। 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए धन्यवाद। तुम मेरी जानी-पहचानी सबसे अद्भुत इंसान हो। मैं तुमसे प्यार करता हूं।” इसका जवाब माहिक ने भी बड़े प्यारे शब्दों में दिया। उन्होंने लिखा, “तुम मेरे लिए इस साल का सबसे बड़ा तोहफा हो।”

हार्दिक का हो चुका है तलाक :  हार्दिक ने इससे पहले अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविक से साल 2020 में शादी की थी। हालांकि, 4 साल बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया था और दोनों ने तलाक ले लिया था। नताशा से तलाक लेने के बाद हार्दिक अब माहिका के साथ रिलेशन में हैं और ये कपल फैंस के बीच चर्चा के लिए हॉट-टॉपिक बना रहता है।

टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं पांड्या : हार्दिक पांड्या इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक एक अर्धशतक लगाया है और गेंद से भी टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। पांड्या अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को होने वाले मुकाबले में भारत की तरफ से खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।

Search

Archives