Home » छत्तीसगढ़ पुलिस में 25 एसआई बने टीआई, कोरबा के नागेश तिवारी बने टीआई, लिस्ट जारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस में 25 एसआई बने टीआई, कोरबा के नागेश तिवारी बने टीआई, लिस्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 25 उप निरीक्षकों (एसआई) को निरीक्षक (टीआई) के पद पर पदोन्नति दी गई है। कोरबा के नागेश तिवारी को टीआई का प्रभार सौंपा गया है। यह पदोन्नति वर्ष 2025 की योग्यता सूची के आधार पर की गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, सभी पदोन्नत अधिकारियों को अस्थायी रूप से उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी नई पदस्थापना के लिए अलग से आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।

Search