Home » हिंदी परीक्षा के दौरान चौंकाने वाली घटना : उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हुआ 10वीं का छात्र, ऐसे पकड़ाया
उत्तर प्रदेश

हिंदी परीक्षा के दौरान चौंकाने वाली घटना : उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हुआ 10वीं का छात्र, ऐसे पकड़ाया

पिलखुवा (हापुड़)UP बोर्ड की 10वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के दौरान एक कॉलेज में एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका लेकर केंद्र से फरार होने की कोशिश की। जिससे पूरे परीक्षा केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन छात्र को परिजनों की मदद से पकड़ लिया गया। शिक्षा विभाग और पुलिस जांच में जुटे हैं।

हापुड़ जनपद के श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार को हाई स्कूल की हिंदी परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक छात्र परीक्षा केंद्र से अपनी उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ समय बाद परिजनों की मदद से छात्र को पकड़ लिया गया और उसकी उत्तर पुस्तिका भी बरामद कर ली गई।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के गांव ददायरा निवासी समीर, जो हापुड़ शहर के मेरठ रोड स्थित कॉमर्शियल इंटर कॉलेज का छात्र है, बुधवार को सुबह की पाली में श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित हाई स्कूल की हिंदी परीक्षा दे रहा था। परीक्षा के दौरान, छात्र समीर अचानक अपनी उत्तर पुस्तिका लेकर केंद्र से बाहर निकल गया और फरार हो गया।

जनपद हापुड़ के गांव ददायरा निवासी समीर, जो हापुड़ शहर के मेरठ रोड स्थित कॉमर्शियल इंटर कॉलेज का छात्र है, बुधवार को सुबह की पाली में श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित हाई स्कूल की हिंदी परीक्षा दे रहा था। परीक्षा के दौरान, छात्र समीर अचानक अपनी उत्तर पुस्तिका लेकर केंद्र से बाहर निकल गया और फरार हो गया।

Search

Archives